CG CORONA UPDATE : आज छत्तीसगढ़ में मिले 9 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस की संख्या बढ़कर हुआ 91

Chhattisgarh Corona Update : छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9 नए मरीज मिले हैं।  बता दे कि, रायगढ़ और बस्तर से 2-2, बालोद, रायपुर, दुर्ग, कोरिया और जांजगीर जिले में 1-1 कोरोना संक्रमित मिले है। वहीं इन जिलों के अलावा अन्य जिलों में कोरोना पॉजिटिव का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। अस्पताल से 2 होम आइसोलेशन में रह रहे 24 कोरोना संक्रमित इलाज के दौरान ठीक हो चुके हैं।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, कोरोना के इन आकड़ों में सबसे राहत देने वाली बात यह है कि, इन मरीजों में देशभर में तेजी से फ़ैल रहे JN.1 वेरिएंट का अब तक एक भी मरीज नहीं मिला है। छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों की सबसे बड़ी वजह ‘को-मॉर्बिडिटी’ बताया जा रहा है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 91 हो गई है।

कोरोना से किन बातों का रखें ध्यान ?

लगातार बुखार, सर्दी और खासी रहने पर तत्काल अपने नजदीकी डॉक्टर या फिर स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपनी जांच कराएं। आपको अगर वायरल इनफेक्शन भी होता है तो खुद को छोटे बच्चों से दूर रखें। और गर्म पानी का लगातार सेवन करे। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन सी (vitamin C) वाले फलों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।