जिला पंचायत सदस्य ने अपने जन्मदिन बुजुर्गों के साथ मनाया, मुख्यमंत्री के ओ एस डी भी पहुंचे बधाई देने

अम्लेश्वर: नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के दमदार युवा नेता जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू जी ने 04 जनवरी को अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर अपने गृह निवास अमलेश्वर डीही के शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया एवं लगभग 100 बुजुर्ग महिलाओं का साल श्रीफल से सम्मानित किया एवं भोग भंडारा का भी आयोजन किया ।

बुजुर्ग महिलाओं ने श्री साहू को बहुत-बहुत बधाई दी और हमेशा खुश रहो बेटा करके आशीर्वाद दिया मोनू साहू ने भी बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद लेकर अपने जन्मदिन को खास बनाया और कहा आप लोगों के साथ जन्मदिन मना कर मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं और आपका आशीर्वाद मुझे हमेशा इसी तरह मिलता रहे ।

वही श्री साहू को जन्मदिन के बधाई देने मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री आशीष वर्मा जी सहित जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू जी अपेक्स बैंक के डायरेक्टर राकेश ठाकुर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी सभापति दिनेश साहू नगरपालिका अमरेश्वर के सीएमओ सतीश यादव जी सचिन नासरे मनोनीत पार्षद कल्याण साहू जीवनंदन वर्मा ओमकार गिधोड़े दुलारी साहू हिमांशु शर्मा प्रवीण चंद्राकर रूप सोनकर खिलेश्वर चक्रधारी विष्णु यादव ईश्वरी सोनकर शीतल सोनकर द्रोपति निषाद टिंकू सोनकर जयप्रकाश साहू देने पहुंचे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।