मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्री टीएस सिंहदेव को साथ ले गए कवर्धा, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू

कवर्धा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम फिर से शुरू कर दिया है। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी हैं। सिंहदेव कवर्धा के प्रभारी मंत्री हैं।

पहली बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की जोड़ी भेंट-मुलाकात का मंच साझा कर रही है। इस बार उनका दौरा कबीरधाम जिले की कवर्धा विधानसभा सीट पर केंद्रित है। वहां झलमला में उनकी चौपाल भी शुरू हो गई है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।