जन्माष्टमी पर कैंप हाउस आस्था और उमंग से सराबोर
चरोदा/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कैंप हाउस भिलाई 3 में अपने परिजनों के साथ जन्माष्टमी की खुशियां साझा की। कैंप हाउस में जन्माष्टमी का पर्व उत्साह से मनाया गया। छोटे से बालक अथर्व कन्हैया बने।
मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने हाथों से उठा लिया और इस गोविंदा ने अपने नाना जी के सहयोग से दही की हांडी फोड़ी। इसके बाद विधिवत तरीके से पूजा की गई। अथर्व ने कन्हैया की लीला भी इस मौके पर प्रस्तुत की। इस मौके पर गोकुल जैसा नजारा कैम्प हाउस स्थित मुख्यमंत्री निवास में दिखा।
देखिएछत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ में मुख्यमंत्री जी के जन्माष्टमी उत्सव का यादगार फोटो।





