अम्लेश्वर : आपको बता दें की प्राथमिक शाला पाहंदा (अ) विकासखंड पाटन जिला दुर्ग की भवन जर्जर हो चुकी है बैठने के लिए एक भी कमरा नहीं है पूरा डिशमेंटल हो गया है वही कुछ कमरों को रिपेयरिंग कराया जा रहा है जहां बच्चों को बैठाया जा सके लेकिन मजेदार बात यह है कि रिपेयरिंग कराया जा रहा भवन भी जर्जर हो गया है छत में घास इत्यादि उग गए हैं वही स्कूल परिसर में पानी भी भरा हुआ है और मुरूम भी डाला गया है रखा हुआ मुरूम को अभी तक समतल भी नहीं किया गया है बच्चे सुबह स्कूल आते हैं तो प्रार्थना करने के लिए भी जगह नहीं है।
वही प्रधान पाठक ने बताया कि भवन की कमी की वजह से सुबह स्कूल लगाते हैं और वयस्थापन के तहत हाई स्कूल में कक्षा संचालित कर रहे हैं भवन की मांग विभाग से किया गया है विभाग को जानकारी उपलब्ध कराया गया है।
वही ग्राम पंचायत सरपंच मोहन साहू से जानकारी लेने पर बताया की शासन प्रशासन को प्राइमरी स्कूल में भवन की कमी होने का लिखित में आवेदन दिया जा चुका है हमें पूरा भरोसा है जल्द ही स्वीकृति मिलेगी।आगे सरपंच ने कहा है कि स्कूल में मुरूम डाला गया है जिसे जल्द ही समतल करा दिया जाएगा ।
वही ग्राम पंचायत के उपसरपंच सुरेंद्र साहू ने भी प्राइमरी स्कूल में भवन की कमी है पंचायत के द्वारा शासन को अवगत कराने की बात की ।





