किसान नेता ढालेश साहू के नेतृत्व में अंजोरा मंडल कार्यकारिणी का गठन।
आपको बता दें, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के किसान नेता व दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी ढालेश साहू के नेतृत्व में अंजोरा मंडल में कार्यकारिणी का गठन किया गया ।
जिसमें अंजोरा मंडल के विभिन्न ग्रामीणों के किसानों की नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर की गई , जिसमें बालोद जिले से लेकर राजनांदगांव जिले के किसानों की नियुक्ति जिले के प्रभारी के रूप में की गई। जिसमें ग्राम निकुम से प्यारे लाल यादव को अंजोरा मंडल प्रभारी व मानिक राम साहू को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई ।
कल्याण सिंह देशमुख जी ग्राम रुद्रा व प्रमोद कुमार साहू ग्राम अंजोरा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई , कांति कुमार देशमुख ग्राम आलबरस को सचिव व दया शंकर साहू ग्राम निकुम व डॉक्टर यशवंत कुमार ग्राम गोड़ेला को सहसचिव की जिम्मेदारी दी गई।
भागवत राम पटेल ग्राम पंचायत निकुम व रीना बाई देशमुख ग्राम झोला , व तुलाराम देशमुख ग्राम भरदा को जोन अध्यक्षों की नियुक्ति की गई ।
राजकुमार व अशोक सोनी ग्राम निकुम को ग्रामीण कमेटी का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई । हरख राम साहू व रोमनाथ साहू को सदस्य नियुक्त किया गया है। जिसमें ढालेश साहू ने कहा कि किसानों को लगातार जागरूक करते हुए उन्होंने संगठन में जोड़ा जायेगा।
किसानों के विभिन्न मुद्दों व मांगों को लेकर धरना
ग्राम पंचायत निकुम मे 07/06/2022 को धरना प्रदर्शन रबी फसल बीमा राशि की मांग व जैविक खाद की अनिवार्यता व सेवा सहकारी समितियों में चुनाव की मांग को लेकर निकुम मे 07 जून को, सुबह 10.30 बजे , बस स्टैंड के पास धरना प्रदर्शन किया जायेगा।





