डैम में डूबने से 2 युवकों की मौत, पिकनिक मनाने गए थे 4 दोस्त

दुर्ग : मरौदा डैम में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पर मौके पर पहुंची और तत्काल दोनों युवकों को डैम से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया , जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, 4 दोस्त पिकनिक मनाने भिलाई के मरौदा डैम गए हुए थे, जहां खाना खाने के बाद 4 में से 2 युवक डैम में नहाने उतरे। गहराई में जाने के कारण से साहिल और जुनैद दोनों डैम में डूब गए। इस घटना की सूचना मिलते ही नेवई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को डैम से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरो ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक दोनों युवक भिलाई 3 थाना क्षेत्र के हथखोज के रहने वाले थे। बता दे कि, यह मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।