सरपंच ने नगर के हृदय स्थल में वन होम वन ट्री के तहत पौधारोपण किया

रानीतराई /माननीय जिलाधीश महोदय के निर्देशानुसार आज  06जूलाई कोपाटन ब्लॉक के  ग्राम पंचायत रानीतराई में वन होम वन ट्री के तहत हर घर में एक, एक पौधा पहुंचा कर दिया गया और उसे लगाकर संरक्षित एवं सुरक्षित रखने आव्हान किया।

पेड़ है तो कल है इस बात को सरपंच निर्मल जैन ने सभी लोगों से कहा और पेड़ ही हमारे जीवन को संरक्षित रख सकते हैं। ऐसा लोगों से आह्वान किया और घर-घर जाकर एक-एक पौधा पहुंचा कर दिया गया ।

और सरपंच ने अपने निवास स्थान के नजदीक रानीतराई के हृदय स्थल बस स्टैंड में एक पौधा लगाकर पौधों को सुरक्षित एवं संरक्षित करने का आह्वान किया साथ में गौठान समिति के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण टिकारिहा भी उपस्थित रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।