शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तर्रा के संयुक्त तत्वाधान में शाला प्रवेशउत्सव मनाया गया जिसमें बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर एवं सभी बच्चों को पाठ्यपुस्तक एवं शाला गणवेश का भी वितरण किया गया।
जहां विशेष रूप से बच्चों के द्वारा राष्ट्रगान एवं राज्यगीत भी प्रस्तुत किया गया एवं शाला प्रवेशउत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री जी के संदेश का भी वाचन किया गया।साथ ही साथ आज के शालाप्रवेश उत्सव को शिक्षावाली समारोह के रूप में सब अपने घरों में दीपक जलाकर मनाये यह भी बच्चों को बताया गया इसके साथ ही
आज के कार्यक्रम के मुख्यातिथि ग्राम पंचायत के सरपंच डॉ योगेश चंद्राकर ,अध्यक्षता शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामसहाय कोशे जी,शासकीय प्राथमिक शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष सनत चंद्राकर जी,शिक्षाविद रामेश्वर कोशे जी ,भारतीय यदु जी सदस्य,सत्यनारायण साहू जी,रोहित साहू जी एवं दोनों संस्थाओं के शिक्षक ,शिक्षिका गन उपास्थि थे





