शिक्षा अधिकारी ने स्कूल समय 9.45 बजे शाला में सभी शिक्षको को उपस्थिति होने को कहा

पाटन/विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले ने विकासखंड के समस्त प्राथमिक एवम माध्यमिक शाला के प्रधानपाठको सहित सभी संकुल समन्वयको की बैठक लेकर वार्षिक शाला क्लेंडर के अनुसार कार्ययोजना बना कर निर्धारित समय सीमा में बच्चो को गणितीय एवम भाषाई कौशल में दक्ष करने के टिप्स दिए।

शिक्षा अधिकारी ने स्कूल समय 9.45 बजे शाला में सभी शिक्षको की उपस्थिति के साथ साथ नियमित राजगीत,समाचार वाचन,प्रेरणा गीत एवम राष्टगान अनिवार्य रूप से नियमित प्रार्थना सभी कराने निर्देशित किया। प्रत्येक शनिवार को बस्ता रहित शनिवार के अंतर्गत सहसंज्ञानात्मक क्षेत्र में बच्चो के विविध क्रिया कलाप कराने की बात कही।

अंतिम कालखंड में प्रत्येक सप्ताह पहले तीन दिन खेलकूद एवम पढ़ाए गए विषयो का पूर्णावित्त करने की बात कही।प्रत्येक प्रधानपाठको को उनके दायित्व से अवगत कराया गया एवम कोरोना कॉल में लर्निंग लॉस हुआ है उसके भरपाई के लिए उपचारात्मक शिक्षक कराने पर बल दिया ।शिक्षको को पढ़ाने के बजाय सीखने पर ज्यादा फोकस करने निर्देशित किया।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।