भिलाई-3 एसबीआई के सामने युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
पीएम और अडानी के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
भिलाई-3 / छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी डॉ पलक वर्मा, सह-प्रभार इक़बाल ग्रेवाल एवं सुश्री प्रियंका सारसर के आदेशानुसार व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार एवं भिलाई 3 चरोदा महापौर निर्मल कोसरे के प्रभारी निखिलकान्त साहू व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख के मार्गदर्शन में दिनांक 7 फरवरी को जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ( ग्रा)
के उपाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में भिलाई 3 पदुमनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के सामने प्रदर्शन किया गया।
जिसमे एसबीआई एवं एलआईसी के असल नामों के पोस्टर दिखाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी एवं गौतम अडानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि
देश की आम जनता का पैसा अडानी समूह को दिया गया, जो डूबने की कगार पर है। इस पर प्रधानमंत्री मोदी व केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए। लेकिन वे मुंह छुपा के घूम रहे हैं। जिसका विरोध जारी रहेगा।
कार्यक्रम में आईटी सेल अध्यक्ष हेमंत साहू, दुर्ग ग्रामीण युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष दीपांशु यादव, यशवंत देशमुख,कमल नारायण देशमुख उपाध्यक्ष अहिवारा विधानसभा, अरमान अहमद, आज़ाद सिद्दीकी, आशीष कुमार, मोक्षदा, नंदिक नाथानी, मो. नुरियन, मोहित राव, अरशद चंद्राकर, तुषार टंडन, शेजल भारद्वाज, बी, श्रावणी, जानवी नेताम, गुरुराज ढेन्धे, निकिता विश्वकर्मा, आदित्य राजपूत प्रणव मिश्रा आदि सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।




