मोदी सरकार का धान का कीमत सिर्फ ₹100 बढ़ाना अन्नदाता किसानों के श्रम का अपमान-अश्वनी साहू

मोदी सरकार का धान का कीमत सिर्फ ₹100 बढ़ाना अन्नदाता किसानों के श्रम का अपमान

पाटन : कृषि उपजमंडी दुर्ग के अध्यक्ष श्री अश्वनी साहू ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा कि किसानों की आय दोगुनी करने वाली केंद्र की मोदी सरकार का धान का समर्थन मूल्य सिर्फ ₹100 बढ़ाना किसानों के श्रम का अपमान है ।

देशभर में घूम घूम कर भारतीय जनता पार्टी के सांसद ,किसानों को सब्जबाग दिखाया था कि हम आपके आय को दुगुना करेंगे इसलिए हम लोग संसद में तीन कृषि कानून आपके हित में ला रहे हैं , पर देश के अन्नदाता किसानों ने मोदी सरकार की एक भी न सुनी क्योंकि वह कानून किसानों के हित में ही नहीं था। किसानों ने समझ लिया था मोदी सरकार सिर्फ हवा हवाई बातें करती है ।

भाजपा के नेता और सांसद गली गली घूम कर तीन कृषि कानून को।कीसानों के हित में है कह कर समझाने का प्रयास किया पर किसानों ने समझ लिया यह सिर्फ धोखा है और अंत में कृषि बिल वापस लेना ही पड़ा और किसानों के सामने प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी को झुकना ही पड़ा।

अब धान का समर्थन मूल्य सिर्फ ₹100 बढ़ाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार और नेता अपने ही पीठ को स्वयं थपथपा रही है और किसान का हितैषी होने का स्वांग रच रही है।

जब छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार किसानों को 2500 रुपया से अधिक राशि किसानों को दे रही है तो केंद्र सरकार को चाहिए की पूरे हिंदुस्तान के किसान भाइयों को 2500 समर्थन मूल्य देकर अपने भूल को स्वीकार करनी चाहिए ? आय दुगुनी करने की बात कहने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार अब बतावे कि कितने किसानों की आय दोगुनी किए हैं?

यह तो वही कहावत हुई ऊंची दुकान फीकी पकवान

केंद्र की मोदी सरकार के आने के बाद से किसानों की आयतो दुगुनी नहीं हुई लेकिन डीजल,पेट्रोल,गैस और आवश्यक खाद्य पदार्थों के दाम जरूर दुगनी हो गई इसके लिए स्थानीय सांसद की जवाबदेही होनी चाहिए आखिर बड़े अरमान से ऊंची सिहासन पर क्षेत्र की जनता ने बिठाया है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।