मोक्ष और भोग प्रदान करने वाले है श्री कृष्ण-जिनेश

भगवान कृष्ण के जन्म का बखान सहित हुए अनेको कार्यक्रम

रानीतराई/खारुन नदी तट समीप बसे ग्राम ओदरागहन में कृष्ण जन्माष्टमी के सुअवसर पर अनेको कार्यक्रम हुए प्रातः पूजा अर्चना हुआ। उसके पश्चात दही लूट, रस्सा खीच,मटका फोड़, गोली चम्मच दौड़, बोरा दौड़, धीमी सायकल रेस, सुई धागा दौड़ कुर्शी दौड़ जैसे अनेको कार्यक्रम हुए। सुप्रसिद्ध रामचरितमानस का व्यख्यान एवं रात्रिकालीन भव्य माता के महिमा डूमाटोला खैरागढ़ की रंगारंग प्रस्तुति हुई उक्त दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच जिनेश जैन,एवं विशिष्ट अतिथि प्रेमसिंहसाहू, पुरषोत्तम यादव, कपिल साहू, तमेश साहू,नीलेश गंजिर, नरेंद्र हिरवानी, लक्ष्मीनारायण गंजीर, रवि साहू, नारायण लाल, अंजोरी साहू,प्रकाश साहू,उपस्थित रहे।

मोक्ष और भोग प्रदान करने वाले है श्री कृष्ण-जिनेश

कार्यक्रम के दौरान ग्राम के युवा सरपंच जिनेश जैन ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण को हिन्दू धर्म में भगवान विष्णु का 8 वां अवतार माना जाता है। सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु सबसे पवित्र और समस्त मनुष्यों को भोग तथा मोक्ष प्रदान करने वाले प्रमुख देवता हैं। श्रीकृष्ण साधारण व्यक्ति न होकर ‘युग पुरुष’ थे। उनके व्यक्तित्व में भारत को एक प्रतिभा सम्पन्न ‘राजनीतिवेत्ता’ ही नही, एक महान् ‘कर्मयोगी’ और ‘दार्शनिक’ प्राप्त हुआ, जिसका ‘गीता’ ज्ञान समस्त मानव-जाति एवं सभी देश-काल के लिए पथ-प्रदर्शक के रूप में है। कृष्ण की प्रशंसा लगभग सारे भारत में किसी न किसी रूप में की जाती है। वे लोग जिन्हें हम साधारण रूप में नास्तिक या धर्म निरपेक्ष की श्रेणी में रखते हैं, निश्चित रूप से ‘श्रीमद्‍ भगवद्गीता’ से प्रभावित हैं। ‘गीता’ किसने और किस काल में कही या लिखी यह शोध का विषय है, लेकिन ‘गीता’ को कृष्ण से ही जोड़ा जाता है।
साथ ही आयोजक समिति के विजय साहू, अमन, होमेश, तोषण साहू, मनसा ठाकुर, मोहित पवार,यशपाल, सहित समस्त युवाओ ने ग्रामीणों का आभार जताया।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।