महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कमल किशोर ताम्रकार एवं अवतार सिन्हा का हुआ सम्मान

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

गरियाबंद-विश्व भाषा साहित्य के प्रथम महाकाव्य रामायण के रचनाकार भारतीय संस्कृति के अधिष्ठाता एवं आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा गोड़वाना भवन धमतरी में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन किया गया.अध्यक्षता श्री जी.आर. बंजारे ज्वाला प्रांताअध्यक्ष , मुख्य अतिथि श्रीमती शकुंतला वाल्मिकी संरक्षक , विशेष अतिथि बाल ब्रहमचारी कबीर पंथ साहेब बिलासपुर और राज्यपाल सम्मान प्राप्त शिक्षक श्री कमल किशोर ताम्रकार के सानिध्य में विभिन्न उपलब्धियों पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलो से मानव समाज में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. गरियाबंद जिले के श्री कमल किशोर ताम्रकार और अवतार सिंह सिन्हा को साहित्य के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल कर मानव समाज को दिशा प्रेरित करने के कारण महर्षि वाल्मिकी सम्मान से नवाजा गया है.  हिंदी साहित्य भारती के जिलाध्यक्ष श्री मुन्ना लाल देवदास एवं रत्नांचल साहित्य परिषद की कलमकारो ने बधाई और शुभकामनाएं देने वालों में अध्यक्ष श्री देव शरण साहू, वरूण चक्रधारी , उमेश श्रीवास, चित्रसेन पटेल, श्रीमती मधुरिमा पांडेय, रास बिहारी नागेश, प्यारे लाल रावत, बाल गोविंद नागेश, भूपेन्द्र तिवारी , विनोद गोयल अश्क बस्तरी,कृष्ण कुमार कश्यप, कमलेश माझी , धर्मेंद्र चेलक आदि हैं

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।