✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद
गरियाबंद-सत्यसनातन धर्म के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बाबा उदयनाथ आज देवी पंचमी के अवसर पर अंजनी आश्रम कुड़ेरादादर पहुंचे, जहां पर प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात देवी पंचमी कार्यक्रम में शामिल होकर पुजा अर्चना कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करते हुए सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्र का पर्व हमारे सनातन परंपरा में एक शक्ति व सुख समृद्धि का प्रतीक है कहते हुए सभी अनुयायियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर संत अंजनीनंदन शरण, प्रदेश सचिव राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश सदस्य भागीरथी मांझी क्षेत्रीय लघुवनोपज गरियाबंद जिलाध्यक्ष कल्याण सिंग कपिल, जनपद सदस्यों के साथ सरपंच गण एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ ग्रामीण जन उपस्थित रहें




