राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर गायत्री विद्यापीठ में चिकित्सकों का सम्मान, विद्यार्थियों को दिया स्वास्थ्य और सेवा का संदेश

गुरुदेव, राजनांदगांव : शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी गायत्री विद्यापीठ में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर समाज के स्वास्थ्य रक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों का सम्मान कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, डॉ. प्रकाश खूंटे, डेंटिस्ट डॉ. सुमित जायसवाल एवं होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. साधना तिवारी का गायत्री विद्यापीठ परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों ने भी डॉक्टरों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

सम्मान समारोह के दौरान सभी चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, संतुलित जीवनशैली अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर केवल बीमारियों का इलाज नहीं करते, बल्कि समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सेवा और मानवता का सर्वोच्च उदाहरण हैं डॉक्टर

विद्यालय के सीबीएसई प्राचार्य अंकित व्यास एवं सीजी प्राचार्य पिंकी खंडेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सक मानव सेवा का सर्वोच्च उदाहरण हैं। उनका समर्पण, सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा समाज के लिए सदैव प्रेरणादायक रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से डॉक्टरों के प्रति सम्मान की भावना रखने और सेवा के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष मेलकम दास ने किया।

विद्यार्थियों ने जताया आभार

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने डॉक्टरों को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, संवेदनशीलता और चिकित्सकों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था।

इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष संध्यादेवी सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकांत चितलांग्या, सचिव गगन लड्डा, सहसचिव निकुंज सिंघल, स्पोर्ट्स डायरेक्टर सागर चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, रूपाली गांधी, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, उप प्राचार्य रश्मि ठाकुर, वंदना डुंभरे, प्रशासक अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।