“सेवा सेतु पोर्टल” बना आमजन का सहारा, घर बैठे पाएं ऑनलाइन प्रमाण पत्र

* सेवा सेतु पोर्टल की डिजिटल सुविधा से श्री भूपेन्द्र को मिली बड़ी राहत, घर बैठे मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र…
* “सेवा सेतु पोर्टल” बना आमजन का सहारा, सरल प्रक्रिया से बचा समय, बढ़ी शासकीय सेवाओं तक पहुंच…

राजनांदगांव: राजनांदगांव जिले के निवासी श्री भूपेन्द्र कुमार उमरे एवं उनकी पत्नी श्रीमती ललिता उमरे को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन विवाह पंजीकरण एवं विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त होने से सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ लेने में बड़ी सुविधा मिली है। भूपेन्द्र उमरे ने 26 मई 2026 को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन विवाह पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन का परीक्षण कर शीघ्र ही उनका आवेदन स्वीकृत किया गया और 15 जून को ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र उपलब्ध हो गया।

श्री उमरे ने बताया कि उनका विवाह प्रमाण पत्र पहले ऑफलाइन जारी हुआ था, लेकिन अनेक शासकीय योजनाओं एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए ऑनलाइन विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती थी। ऑनलाइन प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता था और कुछ योजनाओं का लाभ लेने में भी कठिनाई आती थी।

सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक रही। बिना बार-बार कार्यालयों के जाए बिना उनका विवाह प्रमाण पत्र समय पर जारी होकर ऑनलाईन प्राप्त हो गया। इससे उनके समय और धन दोनों की बचत हुई तथा सरकारी सेवाओं तक उनकी पहुंच और अधिक आसान हो गई।

भूपेन्द्र कुमार उमरे एवं श्रीमती ललिता उमरे ने सेवा सेतु पोर्टल की इस सुविधा की सराहना करते हुए कहा कि यह डिजिटल माध्यम आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने अन्य लोगों से भी सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ लेने की अपील की तथा इस जनहितकारी पहल के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।