चरोदा: प्रदेश साहू संघ रायपुर के उपाध्यक्ष श्री खिलावन साहू जी उरला भिलाई 3 चरोदा निवासी के सुपुत्र स्वर्गीय चंद्रशेखर साहू का आज दशगात्र कार्यक्रम हुआ जहां प्रदेश भर के साहू संघ के पदाधिकारी सहीत तहसील, परीक्षेत्र एवं स्थानीय साहू समाज के व्यक्तियों ने उपस्थित होकर श्री चंद्रशेखर साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की है ।
आपको बता दें इस दशगात्र कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गृह मंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू एवं प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष माननीय श्री टहल साहू जी उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
आपको बता दें उक्त कार्यक्रम में जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू जी, जिला साहू संघ भिलाई के अध्यक्ष द्वारिका साहू जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू जी, दीपक ताराचंद साहू जी, प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका साहू जी, तहसील अध्यक्ष चंद्रभूषण साहू जी, जिला प्रतिनिधि प्रेम लाल साहू जी ,सुरेंद्र साहू जी, घनश्याम साहू जी ,लखन साहू जी सहित सामाजिक बंधु शोक सभा में उपस्थित हुए एवं प्रदेश साहू संघ द्वारा मृत्यु भोज पर सादा भोजन खिलाने का समाज में जो नियम लागू किया गया है उस नियम को पालन करते हुए प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष श्री खिलावन साहू ने समस्त सामाजिक बंधुओं को शांति भोज पर सादा भोजन खिलाकर समाज को संदेश दिया कि मृत्यु भोज पर सादा भोजन ही खिलाना चाहिए सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं ने भोजन ग्रहण कर मृत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया।




