दिव्यांश बिजौरा को मिला राज्य पुरस्कार – ग्राम दैमार सहित पाटन का बढ़ाया मान

 दिव्यांश बिजौरा को मिला राज्य पुरस्कार — ग्राम दैमार सहित पाटन का बढ़ाया मान

पाटन/केंद्रीय विद्यालय डब्ल्यू आर एस कॉलोनी रायपुर में अध्ययनरत कक्षा 12 वीं (गणित ) के छात्र दिव्यांश बिजौरा ने स्काउट गाइड में सेवा कार्य करते हुए राज्य पुरस्कार परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने विद्यालय के साथ साथ ग्राम दैमार एवम पाटन का मान बढ़ाया है ।

दिव्यांश बिजौरा को स्काउटिंग के क्षेत्र में राज्य पुरस्कार मिला है। दिव्यांश बिजौरा ग्राम दैमार व वर्तमान में शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में निवासरत ललित कुमार बिजौरा संकुल शैक्षिक समन्वयक संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा (कुम्हारी ) व श्रीमती अदिती बिजौरा शिक्षिका के सुपुत्र हैं ।

दिव्यांश बिजौरा प्रारम्भ से ही मेघावी छात्र है तथा सीबीएसई कक्षा दसवीं में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था तथा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा आयोजित वर्चुअल म्यूजिकल हंगामा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से ग्रेंड फाइनल में स्थान बनाते हुए तबला में अपनी शानदार प्रस्तुति भी दे चुके हैं ।दिव्यांश बिजौरा को राज्य पुरस्कार उत्तीर्ण करने पर राज्य पुरस्कार प्रमाणपत्र एवम बैच प्रदान किया गया ।

उनकी सफलता पर राधेश्याम बिजौरा , श्रीमती विमला देवी बिजौरा , भारत स्काउटस एंड गाइड जिला संघ दुर्ग के अध्यक्ष अशोक देशमुख , जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्रवण सिन्हा , प्रभारी शिक्षक डी.पी. कौशिक , एन.डी. साहू , जे.के.साहू , संकुल शैक्षिक समन्वयक जैनेन्द्र गंजीर , गीता देवी वर्मा , श्रीमती मायादेवी बिजौरा , लक्ष्मीनारायण बिजौरा , विनोद बिजौरा , प्रमोद बिजौरा , प्रकाश , प्रदीप , गोलू , चन्द्रहास वर्मा , बबलू वर्मा सहित शालेय परिवार के सदस्यों ने बधाई प्रेषित किया है ।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।