छत्तीसगढ़ में अंग्रेजी माध्यम कॉलेज की घोषणा सराहनीय/ छात्र नेता पोषण साहू

अब छत्तीसगढ़ में अंग्रेजी माध्यम कॉलेज की घोषणा सराहनीय एवं स्वागतयोग्य एनएसयूआई छात्र नेता पोषण साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जताया आभार।

जामगांव आर- छत्तीसगढ़ सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के बाद अब स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय का संचालन सरकार करेगी. इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं जिसका एनएसयूआई छात्रनेता पोषण साहू स्वागत किया है। एनएसयूआई छात्र नेता पोषण साहू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आभार व्यक्त करते हुए कहा मुख्यमंत्री ने प्रदेश के छात्रों के हित में छत्तीसगढ़ में चरणबद्ध रूप से स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय प्रारंभ करने का निर्णय लिया है यह सराहनीय है इससे मध्य और गरीब वर्ग के काबिल छात्रों को पढ़ाई के लिए अब ज्यादा पैसे खर्च करने नहीं होगे, उनको पढ़ाई के लिए आर्थिक व मानिसक, रूप से तकलीफ नही होगा।

एनएसयूआई छात्रनेता श्री साहू ने आगे कहा कि इस मुख्यमंत्री जी के इस निणर्य से इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए अब अन्य बाहर जगह नहीं जाना पड़ेगा, राज्य में ही अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध होगी, प्रथम चरण में आगामी शैक्षणिक सत्र जून 2023 से राज्य के प्रमुख नगरों में कम से कम 10 इंग्लिश मीडियम कालेज खोले जाएंगे जिसका लाभ प्रदेश के सभी गरीब, एवं मध्यमवर्गीय छात्र छात्राओं को मिलेगा, यह मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है, इसलिए तो छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग के लोग कहते कि भूपेश है तो भरोसा है।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।