आल्या ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 91.2% अंकों लेकर दैमार का बढ़ाया मान

आल्या बिजौरा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 91.2% अंकों के साथ शानदार सफलता दर्ज कर ग्राम दैमार का मान बढ़ाया

आर्यावर्त हायर सेकेंडरी स्कूल पाटन में अध्ययनरत कक्षा 12वीं की छात्रा आल्या बिजौरा ने कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 91.2% अंकों के साथ शानदार सफलता हासिल की है । एवम अपने ग्राम दैमार का मान बढ़ाया है ।

आल्या बिजौरा ग्राम दैमार निवासी श्री विनोद बिजौरा एवम श्रीमती बसन्ती बिजौरा की सुपुत्री है तथा छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पूर्व केंद्रीय युवा अध्यक्ष ललित कुमार बिजौरा की भतीजी है । आल्या बिजौरा प्रारम्भ से ही मेघावी छात्रा है ।

आल्या बिजौरा ने बताया कि लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने से सफलता जरूर मिलती है , हमें अपना लक्ष्य हमेशा बड़ा रखना चाहिए तथा सेल्फ स्टडी पर ज्यादा फोकस करना चाहिए ।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े पापा श्री ललित कुमार बिजौरा( संकुल शैक्षिक समन्वयक ) , श्री विनोद बिजौरा , श्रीमती बसंती बिजौरा तथा प्राचार्य श्रीमती हेमलता वर्मा , संकल्प सर , सिन्हा सर , गौतम सर , वर्मा सर , जयश्री मेम सहित शिक्षक शिक्षिकाओं , मम्मी , पापा , दादा , दादी को दिया है । आल्या बिजौरा की सफलता पर श्री राधेश्याम बिजौरा , श्रीमती विमला देवी बिजौरा , श्रीमती माया देवी बिजौरा , श्रीमती अदिती बिजौरा , श्री ललित बिजौरा , श्री छोटू बिजौरा , प्रमोद बिजौरा , बिरेन्द्र बिजौरा , प्रकाश , प्रदीप , गोलू , अर्पिता , दिव्यांश , शुभि , एवम ग्रामवासियों ने हार्दिक बधाई दी है ।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।