आम लोग की मदद के लिए दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन

एसपी ने विजिबल पुलिसिंग को बढ़ावा देने खोला पुलिस सहायता केंद्र

भिलाई :  कुरुद रोड सूर्या रेजीडेंसी के सामने बीट क्रमांक-1 में दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने विजिबल पुलिसिंग को बढ़ावा देने थाना सुपेला, स्मृति नगर चौकी अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन किया।

क्रेडा सदस्य विजय साहू ने पहले ही यहां की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे। उनकी मांग थी कि यहां पर पुलिस सहायता केंद्र होना चाहिए जिससे इस सोसाइटी में रहने वाले सुरक्षित महसूस कर सकें।

इस उद्घाटन समारोह क्रेडा सदस्य विजय साहू, एएसपी शहर संजय धु्रव, एएसपी मीता पवार, डीएसपी केके वाजपेयी, भिलाई नगर सीएसपी निखिल राखेचा, डीएसपी सतीश ठाकुर, सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा, स्मृति नगर चौकी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव सहित थाना स्टॉफ मौजूद था।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।