जनसुनवाई के दौरान युवक को जलाया जिंदा

असम : असम के नगांव Assam Nagaon से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि यहां एक युवक को कथित तौर पर जिंदा जला दिया. यह घटना नवांव के लालुंग इलाके में घटी है. पुलिस ने बताया कि नगांव के बोर लालुंग इलाके में जनसुनवाई के दौरान एक शख्स को कथित तौर पर जिंदा जला दिया गया।

नगांव के एसडीपीओ एम दास (SDPO M Das) ने बताया कि हमे नगांव के बोर लालुंग इलाके में एक जनसुनवाई के दौरान एक शख्स को जिंदा जला देने की जानकारी मिली है. दास ने आगे कहा कि जनसुनवाई में एक व्यक्ति को हत्या का दोषी पाए जाने के बाद उसे जिंदा जला दिया गया. इसके बाद उसके शव को दफना दिया गया. नगांव के एसडीपीओ ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है. वहीं, इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।