ग्रामीणों ने किया रगबी चैंपियनो का स्वागत

निर्मल पटेल की रिपोर्ट 

रायपुर : शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता रगबी खेल मे पुरी के खिलाड़ियों ने संभाग व राज्यस्तरीय मे अपना जलवा दिखाया जिसमे गाँव से संभाग स्तर मे चार खिलाड़ियों का चयन हुआ था उसके बाद राज्यस्तरीय अंडर 19 मे दो खिलाडी महेश निर्मलकर व लविस ध्रुव का चयन हुआ राज्यस्तरीय प्रतियोगिता महासमुंद मे 20 से 23 सितंबर को सम्पन्न हुआ जिसमे रायपुर जोन से अपना जलवा बिखेरा इसमें रायपुर जोन उपविजेता रहा।

बताया गया की गाँव के ही इस रगबी खेल के नेशनल खिलाडी हुमेश्वर नेताम गाँव के बच्चो को अपना समय सिखाने मे लगाते थे जिसके मार्गदर्शन के रूप मे गाँव के अनुरूद्र निर्मलकर (व्यायाम शिक्षक ) थे। इन दोनों खिलाड़ियों ने गाँव का नाम गौरवान्वित किया।

जिससे ग्रामीणो ने खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया जिसमे सरपंच प्रतिनिधि सुखदेव नेताम, पंच टीकाराम सोनवानी, रामस्वरूप नेताम, प्रेमकुमार, कौशल निर्मलकर, हुलसी निर्मलकर, पिंटू, ओमेंद्र साहू, दीपक साहू, मनमोहन निर्मलकर, हिमांशु, भीषम नेताम, हुमन साहू एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।