पारिवारिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने किया सुसाइड, ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान

बिलासपुर : जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां आनंद देवांगन नामक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर ली। सुचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर है। मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। यह बताया जा रहा है, कि आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है।

युवक की पहचान आनंद देवांगन के रूप में हुई है। जिसकी शादी 6 महीने पहले हुई थी। बताया जा रहा है, कि पारिवारिक कलह और प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने यह कदम उठायाहै। घटना के बाद मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो को आधार बनाकर आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।