✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला प्रमुख रिपोर्ट सैयद बरकत अली गरियाबंद
देवभोग– स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार विगत 3 वर्षों से गुहार लगाते हुए कई बार उन्होंने सरकार को ज्ञापन दे चुके उनका कहना है की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित श्याम शंकर मिश्र जी की मूर्ति जिसकी स्थापना वर्ष 2018 में जिला गरियाबंद के विकासखंड देवभोग में गांधी चौक तथा शासकीय महाविद्यालय पंडित श्याम शंकर मिश्र महाविद्यालय में की गई थी लेकिन आज पर्यंत दोनों मूर्ति का अनावरण नहीं हो पाया है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन छत्तीसगढ़,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार एवं समस्त ग्रामवासी देवभोग की ओर से प्रार्थना एवं मांग है कि उक्त दोनों स्थान की मूर्ति का अनावरण माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ शासन के कर कमलों द्वारा करवाने हेतु देवभोग प्रवास के दौरान प्रोटोकाल में सम्मिलित करने की मांग




