गरियाबंद में भाजपा का संगठन विस्तार — अमित वखारिया बने सोशल मीडिया जिला संयोजक

गरियाबंद। संगठन को मजबूत बनाने और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा गरियाबंद जिले में सोशल मीडिया टीम का विस्तार किया गया है। विस्तार के इस क्रम में अमित वखारिया को सोशल मीडिया जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया सह प्रभारी अजय पटेल, भोलाशंकर जायसवाल बनाये गये हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी की अनुमति से जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी के सहमति से जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने सोशल मीडिया जिला संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्ति की घोषणा की है।

नव नियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित में किये जा रहे कार्यों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नव नियुक्त सोशल मीडिया जिला संयोजक अमित वखारिया ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने साथ ही भाजपा की रीति-नीति, सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा। भाजपा जिला संगठन ने उम्मीद जताई है कि नई नियुक्तियों से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और डिजिटल माध्यमों में पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।