* बोधघाट संकुल में धूमधाम से मनाया गया ‘टैलेंट तिहार’ ; बच्चों ने गीत, नृत्य और चित्रकला से बिखेरा हुनर…
जगदलपुर (मनोज ठाकुर) : विकासखंड जगदलपुर के बोधघाट संकुल में शुक्रवार को संकुल स्तरीय टैलेंट तिहार ‘प्रतिभा को पंख’ का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में बोधघाट संकुल के 10 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।
टैलेंट तिहार में बच्चों ने गीत, एकल एवं सामूहिक नृत्य, चित्रकला, भाषण, कहानी-कथन और अभिनय जैसी विधाओं में भाग लिया। विशेष आकर्षण का केंद्र बस्तर की स्थानीय संस्कृति और परंपराओं पर आधारित प्रस्तुतियां रहीं, जिन्होंने उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों और अतिथियों को बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया।
GMC राजनांदगांव के इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन को IYC राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी का समर्थन
कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में अफजल अली और नीलिमा दास महानंदी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन आयशा लारेन्स ने किया।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में निहित प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें उचित मंच प्रदान करना और उनके आत्मविश्वास तथा रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना था। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर संकुल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। शिक्षकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
पत्र सूचना कार्यालय रायपुर द्वारा 9 अगस्त- रविवार को मनेंद्रगढ़ में ‘वार्तालाप’ कार्यशाला





