रायपुर : कोरोना संक्रमण के बीच अब स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दिया है। बता दे की इन दिनों प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 11 संदिग्ध मरीज मिले हैं। जिनमें से दो मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं। वही शेष नौ मरीजों का रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। स्वाइन फ्लू के इन मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट किया है।
वही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव जी ने लोगों को मंकी-पाक्स, कोविड-19 और स्वाइन फ्लू से सावधान और सचेत रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि बरसात के चलते लगातार होने वाले मौसमी बदलाव के कारण कई तरह की संक्रमणजनित बीमारियां होती हैं। इससे बचने और सावधान रहने की जरूरत है।और उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में मंकी-पाक्स का एक संदिग्ध प्रकरण सामने आया था। हालाँकि जांच के बाद उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वही देश के दूसरे हिस्सों में मंकी-पाक्स के आठ मामले आए हैं। अतः हमें इसके सम्बन्ध में पर्याप्त सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों और सिविल सर्जन्स को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।




