बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा बाइक और स्कूटी, विधायक ने की घोषणा

मनेन्द्रगढ़ : पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भरतपुर-सोनहत की विधायक रेणुका सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल आने वाले (toppers) विद्यार्थियों को बाइक और स्कूटी देने की घोषणा की है। विधायक रेणुका सिंह ने अपने भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में 12वीं और 10वीं कक्षा में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को बाइक या स्कूटी देने का ऐलान किया है।

विधायक ने कहा कि, इस ऐलान से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति लगाव बढ़ेगा। आगे MLA ने कहा, प्रदेश में कल से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है। शुक्रवार से कक्षा 12वीं की और शनिवार से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। और मुझे पूरा विश्वास है कि, विद्यार्थी इस बार पूर्व से भी ज्यादा अच्छे परिणाम लाएंगे और अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाएंगे। सभी परीक्षार्थियों की सफलता के लिए मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं है।

विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि, मेरे विधानसभा क्षेत्र भरतपुर-सोनहत में शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसी घोषणा होने से वनांचल क्षेत्र के बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और अव्वल आने प्रयास करेंगे। उन्होंने छात्रों से खूब मन लगाकर पढ़ने और आगे बढ़ने की अपील करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।