जन सहयोग से धूम्रपान पर लगाया जाएगा लगाम

जन सहयोग से धूम्रपान पर लगाया जाएगा लगाम

दुर्ग 23 मई 2022/धूम्रपान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति समाज में जन चेतना विकसित करने के लिए 31 मई को अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस का आयोजन किया जाएगा ताकि जनसामान्य में धूम्रपान के विरुद्ध सकारात्मक वातावरण निर्मित हो सके।

इसलिए जिला प्रशासन द्वारा समस्त विभागों नगरी निकाय जनपद पंचायतों अनुदान प्राप्त शैक्षिक संस्थाओं व भारत माता वाहिनी समिति को धूम्रपान की प्रवृत्ति और दुष्परिणामों के विरुद्ध व्यापक जन चेतना विकसित करने हेतु प्रचार प्रसार के लिए निर्देशित किया गया है।

31 मई अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस को जन सहयोग से कोविड-19 के जारी निर्देशों का पालन करते हुए इस दिन जन सहयोग के माध्यम से तम्बाखू सेवन के दुष्प्रभाव पर चर्चा व उसके दुष्प्रभाव की जानकारी समुदाय में प्रचारित करना,सोशल मीडिया में नशापान के दुष्प्रभावों का प्रचार,नशामुक्ति हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं,

विषयांतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम,नशामुक्ति हेतु रैली प्रदर्शन तथा साहित्य का वितरण,नशामुक्ति प्रदर्शनी का आयोजन,आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से विषयान्तर्गत प्रेरक नाटक, गीत, परिचर्चा आदि का जनहित में
निःशुल्क प्रसारण,योगाचार्यों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास का प्रदर्शन तथा इससे होने वाले लाभ पर व्याख्यान जैसे कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जाएगा।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।