कुपोषण दूर करने जिला प्रशासन की गंभीर पहल : हेल्थ कैम्प में पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सक

गरियाबंद। विगत 25 जुलाई को गरियाबंद के ऑक्सन हॉल में कुपोषित बच्चों के लिये मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया, जहाँ 150 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई, और निःशुल्क दवाईयां का वितरण किया गया।

जिले को कुपोषण मुक्त करने तथा बच्चों की बेहतर देखभाल के लिये कलेक्टर बी.एस.उइके के सुझाव और निर्देश पर बच्चों के लिये मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया।

इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक भट्टर एवं उनकी टीम द्वारा जिले के कुपोषित बच्चों का गंभीरतापूर्वक स्वास्थ्य जांच की गई, और उपचार भी किया गया।

डॉ.अशोक भट्टर

इस अवसर पर कलेक्टर उइके ने कहा कि जिले को कुपोषण मुक्त करने जिला प्रशासन तत्पर एवं गंभीर है। गंभीर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें विशेष पूरक पोषण आहार दिया जा रहा है।

डॉ अशोक भट्टर ने कहा कि बच्चों के ईलाज के लिये हम सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। सेवा के लिये हमारी टीम सदैव तत्पर रहेगी।

कार्यक्रम में डीपीओ पाण्डेय ने बताया कि गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की स्थिति के स्वास्थ्य में सुधार लाने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवी संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारी संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों के द्वारा गंभीर कुपोषित बच्चों को स्वप्रेरित गोद लिया जा रहा है।

आपको बता दें कि गरियाबंद जिले में 920 गंभीर कुपोषित बच्चे चिन्हाकिंत किये गये है।

इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर नवीन भगत, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अशोक पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं मेडिकल टीम मौजूद रहे।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।