रायपुर : इस साल स्कूलों में 64 दिनों के लिए अवकाश की घोषणाा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की गई है। इस साल दशहरा और दीपावली में 6-6 दिन की छुट्टी रहेगी। वहीं शीतकालीन अवकाश 6 दिन का रहेगा। आपको बता दे कि , गर्मी की छुट्टियां 46 दिनों की होगी। इसी तरह कुल 64 दिनों के छुट्टी आदेश जारी किया गया है।

आपको बता दे कि , दशहरा की छुट्टी 6 दिनों की रहेगी, जो 7 से 12 अक्टूबर तक होगी। दीपावली पर्व का अवकाश 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक रहेगा। शीतकालीन छुट्टी 23 से 28 दिसंबर तक रहेगा। गर्मी की छुट्टियां 1 मई से 15 जून 2025 तक (46 दिन) की रहेगी।
स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर ने शिक्षा सत्र 2024-25 (26 जून 2024 से 30 अप्रैल 2025) के लिए राज्य की शैक्षणिक संस्थाओं के लिए अवकाश की घोषण की है।





