सरपंच ने किया तीज हारिन मन बर करू भात का आयोजन

अम्लेश्वर : पाटन विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत महुदा में तीज त्यौहार का तीज मिलन कार्यक्रम के तहत करूं भात का आयोजन ग्राम पंचायत के युवा सरपंच मनोज साहू के तत्वधान में किया गया जहां गांव की बेटी माई सब एक साथ साहू सदन महुदा में  करूं भात ग्रहण किया गया तत्पश्चात सरपंच के द्वारा गांव में आए तीज त्यौहार में  तीजहरिन बेटियों को ब्लाउज पीस प्रदान किया गया।

आपको बता दें आज इस करूं भारत का ग्रहण कर माताएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखेंगी तत्पश्चात परसों सुबह छत्तीसगढ़ी व्यंजन के साथ भगवान भोलेनाथ माता पार्वती के पूजा कर अपने उपवास को तोड़कर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का प्रसाद ग्रहण करेंगे।

गांव के युवा सरपंच मनोज साहू ने कहा कि मेरी कोई बहन नहीं है मैं गांव के बेटियों को ही अपने बहन मानकर विगत 2 वर्षों से करूं भात का आयोजन करता आ रहा हूं मैं सभी तीजहरिन बहनों का धन्यवाद कर आभार व्यक्त करता हूं की मेरे निमंत्रण को स्वीकार कर करूं भात खाना खाया और  सभी  बहनों को तीज मिलन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।