✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद
गरियाबंद-जिला के छुरा लॉक के अंतिम छोर में बसे ग्राम पंचायत रूवाड के आश्रित ग्राम लादाबाहरा में आयोजित दशहरा एवं शरद पूर्णिमा अमृत महोत्सव के अवसर पर रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आर के राक स्टार रूकू- सुना संबलपुरी आर्केस्ट्रा जिला बलागीर बेलपडा उड़ीसा का कार्यक्रम रखा गया था जिसे सुनने एवं देखने के लिए दर्शक उमड़ पड़े जिसमें मुख्य अतिथि बतौर क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्री मती केसरी नोहर धुव अध्यक्षता श्री विक्की ठाकुर उप सरपंच रूवाड विशेष अतिथि श्री मती तोकेशवरी मांझी जनपद अध्यक्ष छुरा विशिष्ट अतिथि श्री मती कामिनी नेताम सरपंच कुडेरादादर श्री मती खेलन बाई अग्रवाल उप सरपंच कुडेरादादर, बालकराम मरकाम, भुवेन मरकाम, बिसाहू राम नेताम ग्राम पटेल, अतरू राम भुजिया, लीला धर ठाकुर रुवाड ,परस राम भुजिया ,धनसिग मरकाम, ग्वाल सिंह सोरी, तिहार सिंह कमार, डगेश्वर ओटी ,भारत सिंह मरकाम रहे जिला पंचायत सदस्य श्री मती केसरी धु्व ने नवयुवक मंडल के अध्यक्ष एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस छोटे से गांव में इतना बड़ा कार्यक्रम का आयोजन करना काफी सराहनीय है और एकता का परिचायक है इस प्रकार गांव में एकता रहने से बड़े से बड़े कार्य करने में कठिनाई नहीं होती
आप लोगों का स्नेह प्यार मुझ पर रहा मुझे जिला पंचायत की कुर्सी पर बिठाए इसके लिए मैं आप सबको धन्यवाद देती हूं और आप लोगों का स्नेह प्यार मुझे इतने रात्रि को भी खींच कर ले आए हैं।आप लोग मुझे बुलाए सम्मान दिए इसके लिए मैं आप सबका आभारी हूं । कार्यक्रम में श्री बिगेन्द ठाकुर सरपंच रसेला, श्री परमेश्वर यादव उपसरपंच रसेला, श्री जगदीश यादव रसेला, श्री दयाराम नागेश मुढीपानी, श्री नरेश्वर यादव शिक्षक, श्री देवलाल यादव शिक्षक, श्री नोहर सिंह धुव, श्री केशव यादव, श्री बिरेंद्र धुव ,श्री नोहर अग्रवाल, श्री केजूराम धुव कुडेरादादर, भारी संख्या में आस पास के और उड़ीसा से भी ग्रामीण जन महिलाएं पुरुष हजारों की संख्या में उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन श्री यादराम साहू जी शिक्षक ने किया




