सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार रतूड़ी मोहब्बत अवार्ड से सम्मानित

नागपुर _ संत ताजुद्दीन बाबा नगरी, बड़े ताजबाग में आयोजित जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं किंग कोबरा ऑर्गेनाइजेशन यूथ फोर्स के संस्थापक अध्यक्ष अरविंद कुमार रतूड़ी को “मोहब्बत अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

रतूड़ी को यह सम्मान उनके 30 वर्षों से जारी समाजसेवी कार्यों—अंगदान, देहदान, नेत्रदान, रक्तदान, शिक्षा-स्वास्थ्य के व्यवसायीकरण के खिलाफ लड़ाई, पशु सेवा और कोरोना काल के दौरान किए गए अविस्मरणीय योगदान—के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने कोविड-19 महामारी में 3300 से अधिक मृतकों का अंतिम संस्कार धार्मिक रीति-रिवाजों से अपने खर्च पर कराया, 2700 प्रवासियों को घर पहुँचाने में मदद की, गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन व अस्पताल बेड उपलब्ध कराए और जनजागरण अभियान चलाए।

सम्मान समारोह में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इरशाद मौलाना, दीक्षाभूमि ट्रस्ट अध्यक्ष भंते जी, सेवा मंडल के ज्ञानेश्वर रक्षक, और सक्कदरा थाना प्रभारी मुकुंद ठाकरे उपस्थित थे। उन्होंने शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर रतूड़ी जी का सम्मान किया।

सम्मान प्राप्त करते हुए श्री रतूड़ी ने कहा – “मैं अपनी अंतिम सांसों तक समाजसेवा करता रहूंगा। यह पुरस्कार मैं उन गुमनाम जननायकों को समर्पित करता हूँ जो निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं।”

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मगुरु और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।