न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बैकुण्ठपुरः- न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, बैकुण्ठपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्लूएचओ द्वारा घोषित थीम ‘‘स्वास्थ्य के लिए एक साथ, विज्ञान के साथ, पर कार्यक्रम आधारित रहा। कार्यक्रम का संचालन बी.एस.सी. नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने किया छात्रों ने स्लाईड प्रेजेन्टेशन, पोस्टर प्रदर्शन एवं नाटक के माध्यम से विज्ञान पर आधारित स्वास्थ्य जानकारी का महत्व बताया। नाटक प्रदर्शन में प्रथम सेमेस्टर की छात्र-छात्राएँ- ईशा, सुनैना, जगलेशवर, सुप्रिया, जुही, अंकिता, रीना, नैन्सी, गितांजली, प्रिया, पोस्टर प्रदर्शन में नैन्सी, ज्योति, आरती, प्रियंका एवं स्लाईड प्रदर्शन में संध्या, आंचल, तथा मंच का संचालन काव्या, आभा ने किया। सभी छात्राओं ने अपनी कत्तव्यों को निभाते हुए लोगों को स्वच्छता, संतुलित आहार, पर्यावरण सुरक्षा और अफवाहों से बचने का संदेश दिया, छात्रों ने एक स्वास्थ्य की आवधारणा समझायी कि मनुष्य, जानवर और पर्यावरण की सेहत एक दूसरे से जुड़ी है। नर्सिंग महाविद्यालय के संचालक डाॅ. प्रिंस जायसवाल ने एक स्वस्थ्य जीवन के लिए विज्ञान की भूमिका को बताया साथ ही प्राचार्य ने कहा कि नर्सिंग के छात्रों की जिम्मेदारी है कि वे समाज में वैज्ञानिक सोच फैलाएँ ‘‘कोरोना‘‘ जैसे महामारी में विज्ञान ने ही हमें बचाया, आज भी स्वास्थ्य का आधार विज्ञान ही है। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन नर्सिंग ट्यूटर शीतल साहू के द्वारा संस्था प्रबंधन के निर्देशानुसार प्राचार्य के मागदर्शन मे किया गया।




