बेरोजगारी से निपटने रानीतराई के कोलेज में प्राचार्य ने करवाया दो दिवसीय “सिटकान” की कार्यशाला

रानीतराई : स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में “सिटकान ” की दो दिवसीय कार्यशाला के मुख्य अतिथि एवं “सिटकान ” के राज्य प्रमुख श्री प्रसन्न निमोणकर जी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए छात्रों से कहा कि छात्र बेरोजगार होकर हताश और निराश हो जाते हैं।

इससे निपटने के लिए उन्हें स्वयं का उद्यम प्रारम्भ करना चाहिये ताकि उनमें आत्मविश्वास जागृत हो सके। अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए उद्यम की ओर अग्रसर होना बहुत जरूरी है। स्वयं का उद्यम स्थापित कर दूसरों को रोजगार देना राष्ट्र एवं समाज के लिये जन कल्याण कारी एवं बहुत ही अच्छा सार्थक पहल है ।

बेरोजगारी से निपटने रानीतराई के कोलेज में प्राचार्य ने करवाया दो दिवसीय "सिटकान" की कार्यशाला

कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्वागत भाषण देते हुए डॉ. आलोक शुक्ला जी ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी के कारण युवाओ में आक्रोश है। किसी सरकार के लिए सबको नौकरी देना सम्भव नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने युवाओ को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए स्वयं के उद्यम प्रारम्भ करने के लिए अनेक आकर्षक योजनाएं प्रारम्भ की हैं। छात्रों को इस ओर अग्रसर होना चाहिए। इस उद्देश्य को लेकर यह कार्यशाला आयोजित की गई है ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सरपंच श्री निर्मल जैन जी ने कहा कि नौकरी में आय का स्रोत सीमित है जिसके कारण आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं हो सकती युवाओं को अपने व्यवसाय की ओर अग्रसर होना चाहिए ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सके। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं सिटकान के वरिष्ठ समन्वयक श्री आलोक तिवारी ने कहा कि यदि युवा उद्यम करने का निश्चय कर ले तो वह सफल हो सकता है। कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता बस काम करने का जुनून होना चाहिये ।

कार्यक्रम की समन्वयक श्रीमती प्रतिभा जी ने कहा कि छात्र यदि एक उद्देश्य को लेकर कार्य करेगी तो उन्हें अवश्य सफ़लता मिलेगी ! कार्यशाला की नोडल अधिकारी कु.भारती गायकवाड़ जी ने दो दिवसीय कार्यशाला के बारे में विस्तृत जानकारी दी ! तकनीकी सत्र में सिटकान के राज्य प्रमुख श्री प्रसन्न निमोणकर जी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्रों को अपने व्यवसाय की ओर अग्रसर होने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी ।

कार्यक्रम में श्री चंदन गोस्वामी, कु.रेशमी महेश्वर, श्रीमती अराधना देवांगन, कु.रेणुका वर्मा, कु.माधुरी बंछोर, श्री टिकेश्वर पाटिल, श्रीमती ममिता साहू,कु.शिखा मारिया एवं श्रीमती महेश्वर निषाद उपस्थित थे!कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी कु.भारती गायकवाड ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती सिद्दीकी ने किया ।

B. R. SAHU CO-EDITOR
B. R. SAHU CO-EDITOR
B.R. SAHU CO EDITOR - "CHHATTISGARH 24 NEWS"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।