प्रधानमंत्री ने दी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई

दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा – उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं ।

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी, और साथी ही स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिवस पर “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” पूरे परिवार की तरफ से ढ़ेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।  मुख्यमंत्री निवास में आज ओपन हाउस – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में ओपन हाउस का आयोजन किया गया है।

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और जनता की मांग पर यह निर्णय लिया गया है। कोई भी व्यक्ति बिना किसी पूर्व अनुमति के सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक मुख्यमंत्री निवास में उनसे मिल सकता है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।