जांजगीर चांपा : जिले में 7 साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, अज्ञात बदमाशों ने कार की ठोकर से घायल बच्ची को इलाज के बहाने उठाकर ले गए। परिजनों ने बच्ची की तलाश की, नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
ये पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र के बलौदा-बिलासपुर रोड स्थित बछौद गांव का है। अपने नाना गांव आई 7 वर्षीय शिवांगी पटेल गुरुवार शाम को सहेलियों के साथ खेल रही थी। तभी अज्ञात कार की ठोकर से बच्ची घायल हो गई। तभी कार सवार युवकों ने इलाज के बहाने बच्ची को उठाकर ले गए। घटना की सुचना मिलने पर परिजनों ने आस-पास के अस्पतालों में तलाश की। लेकिन बच्ची कही नहीं मिली, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
- यह भी पढ़े :- शादी समारोह में गए परिवार के घर में 11.51 लाख रूपये की चोरी, नाबालिग चोर CCTV में कैद !
- यह भी पढ़े :- तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारा जोरदार टककर, युवक की मौके पर हुई मौत, जानिए पूरा मामला !
- यह भी पढ़े :- चर्चित ब्रांड की बोरियों में बेचा जा रहा था लोकल चावल, 2 राइस मिलों पर FIR की तैयारी, जानिए पूरा मामला !




