पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र का सबसे मजबूत आधार स्तंभ- मोनिका देवांगन

* राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर ग्राम पंचायत अछोटा में विशेष ग्राम सभा का हुआ गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण आयोजन…
* “पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र का सबसे मजबूत आधार स्तंभ है।” —मोनिका देवांगन…

धमतरी: आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत अछोटा में विशेष ग्राम सभा का गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान की तथा ग्रामवासियों के साथ संवाद स्थापित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात संविधान में निहित पंचायती राज व्यवस्था की भावना एवं ग्राम स्वराज के सिद्धांतों को स्मरण करते हुए कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि पंचायत सभापति मोनिका देवांगन ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था भारत के लोकतंत्र की आधारशिला है, जो शासन को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

ग्राम विकास को मिली नई सौगात: मोनिका देवांगन के मुख्य आतिथ्य में बांधा तालाब शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन


उन्होंने कहा कि ग्राम सभा लोकतंत्र का सबसे सशक्त मंच है, जहां प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और विकास की दिशा तय करने का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने ग्रामवासियों से आह्वान किया कि वे नियमित रूप से ग्राम सभाओं में भाग लेकर गांव के समग्र विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

विशेष ग्राम सभा के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई, जिनमें स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, पोषण अभियान, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित योजनाएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं। संबंधित अधिकारियों द्वारा योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों एवं चुनौतियों की जानकारी प्रस्तुत की गई।

ग्राम सभा में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं को भी प्रमुखता से रखा गया, जिनमें पेयजल की उपलब्धता, सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, आंगनवाड़ी भवन, विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता जैसे मुद्दे शामिल रहे। इन समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करने का आश्वासन प्रदान किया गया।

इसके साथ ही आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। ग्राम विकास को गति देने हेतु पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनभागीदारी को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर जनपद सदस्य कैलाश देवांगन, सरपंच श्रीमती संतोषी बाई ढीमर ,पंच रेणुका ध्रुव ,करुणा उइके,इंदु ध्रुव,महेश यादव,गौरी यादव सहित सभी पंचगण पंचायत सचिव, कीर्ति नेताम, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन ग्राम विकास, स्वच्छता, शिक्षा एवं समृद्धि के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।