धिराजी साहू की 17वीं पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री के OSD आशीष वर्मा

रानीतराई : तहसील साहू संघ पाटन के प्रथम अध्यक्ष श्री धिराजी राम साहू(भूतपूर्व सरपंच) ग्राम भंसुली (के) निवास स्थान मे 17वीं पुण्य तिथि का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी के ओएसडी आशीष वर्मा, ज़िप दुर्ग उपाध्यक्ष अशोक साहू, जप सभापति दिनेश साहू,ब्लॉक कांग्रेस पाटन अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने श्री साहू जी की मूर्ति में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।सभी वरिष्ठजनों ने साहू जी की पुण्य स्मृतियों को याद करते हुए सामाजिक एवम् राजनीति के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यो को याद किया।

धिराजी साहू की 17वीं पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि देने पहुंचे  मुख्यमंत्री के OSD आशीष वर्मा


इस अवसर पर राधेश्याम साहू, डा रमेश साहू,कल्याण साहू,ललित साहू,नंद साहू,गोपाल साहू,रामचरण साहू,रामनारायण साहू, डा के के साहू,महेश साहू सहित परिवार जन उपस्थित रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।