नाले मे मोटरसाइकिल के साथ गिरने पर एक व्यक्ति मौत

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

देवभोग-घटना देवभोग थाना क्षेत्र के केंदुपाटी और सोनामुंदी नाले की है, जहां अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल क्रमांक CG23 K4613 से सीधे नाले में गिरने पर चंद्रध्वज उर्फ मोटू कश्यप पिता बालाजी कश्यप उम्र लगभग 50 वर्ष मुंगझर निवासी की मौत हो गई।

आँख और सर पर गहरी चोट लगने से हुई मौत घटना स्थल पर देवभोग पुलिस मौजूद।परिजनों का कहना है कि वह शनिवार संध्या 4:00 बजे से घर नहीं आए थे एवं काम के सिलसिले में अक्सर देर से घर आते थे जिसके कारण घर वाले पतासाजी भी नहीं किए, चंद्र ध्वज पेशे से पशु चिकित्सक थे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छे व्यवहार के नाम से जाने जाते थे।देवभोग पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।