युवक ने किया बस स्टॉप पर सुसाइड, अभी तक नहीं हुआ खुलासा

मुंगेली : जबलपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे में मुंगेली जिलेअंतर्गत धरमपुरा गांव में बस स्टॉप में गमछे से फंदा बनाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली।  सुबह जब राहगीर व स्थानीय लोगों ने प्रतीक्षालय में युवक के शव लटकते देखा तो कुछ पल के लिए हैरान रह गए।

घटना की सूचना पर पहुंची जरहागांव थाना पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक जरहागांव थाना प्रभारी भूपेंद्र चंद्रा ने यह बताया कि मृतका कहना है क की शिनाख्त सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नवागांव घुठेरा निवासी परमेश्वर जोशी (19 वर्ष) के रूप में की है।

पुलिस कि मौके से फिलहाल कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक ने किस कारण से आत्मघाती कदम उठाया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।