भाजपा गंगरेल मंडल की मासिक बैठक चिखली में संपन्न

भाजपा गंगरेल मंडल की मासिक बैठक चिखली में संपन्न

धमतरी। भाजपा गंगरेल मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक ग्राम चिखली (डुबान) में मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन के नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश बैस की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, प्रत्येक बूथ में छह सदस्यों का डाटा कलेक्शन, मंडल व शक्ति केंद्र की नियमित बैठकों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण पर चर्चा की। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, मंडल प्रभारी हेमंत चंद्राकर एवं अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए मार्गदर्शन दिया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री चंद्रहास जैन ने किया तथा आभार मंडल मंत्री रमेश निषाद ने व्यक्त किया।


इस अवसर पर पूर्व मंडल सह-प्रभारी श्री अविनाश दुबे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मोहन पुजारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री ऋषभ देवांगन, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव, मंडल महामंत्री श्री हेमंत साहू एवं श्री चंद्रहास जैन, चिखली बूथ अध्यक्ष श्री भवन प्रकाश निषाद, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री नरेश यादव, पूर्व मंडल महामंत्री श्री कामता प्रसाद निषाद, श्री जोहर साहू, मंडल उपाध्यक्ष श्री मुकेश यादव, श्री बुद्धेश्वर कंवर एवं श्रीमती मीना यादव, मंडल मंत्री श्री रमेश निषाद, मंडल कोषाध्यक्ष श्री तामेश साहू, आईटी सेल से श्री अजय गाड़ियां, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती टिकेश्वरी साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष श्री पवित्र दीवान, श्री नियाज खान, समिति अध्यक्ष श्री अहमद अली खान, श्री गोरखनाथ सिन्हा, मोर्चा जिला मंत्री श्रीमती पवित्र दीवान, सरपंच श्रीमती सविता निषाद, श्री जितेंद्र सिन्हा धनेश्वरी साहू नवरत्तन गावडे उमेश देवांगन रामस्वरूप सुरेश राहु राम चरण सिंह दीपक साहू सुषमा यादव तिलक देवांगन सुशील कुमार निषाद अश्वनी कुमार निषाद शिवलाल साहू भोजराज ध्रुव अश्वनी कुमार निषाद महेंद्र कुमार सहित मंडल के विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, बूथ पदाधिकारी एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के पश्चात ग्राम चिखली की गलियों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता देशभक्ति के नारों के साथ गांव की गलियों से गुजरे। “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरा चिखली ग्राम राष्ट्रभक्ति के वातावरण से गूंज उठा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने तिरंगे के सम्मान, राष्ट्र की एकता-अखंडता एवं देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।