नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, जिंदा जला ड्राइवर

मुंगेली : मुंगेली जिला अंतर्गत सरगांव के पास नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। कोयले से भरी ट्रक ने लोहे से भरी खड़ी ट्रक को टक्कर मार दी। जिसके बाद कोयले की ट्रक में आग लग गई।  इस हादसे में कोयले वाली ट्रक के ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई।

दमकल विभाग को जानकारी मिलने पर दमकल वाहन आग बुझाने में जुट गई। मौके पर पुलिस भी मौजूद रही। बिलासपुर-रायपुर मुख्य मार्ग (नेशनल हाइवे) पर ये घटना हुई है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।