शशिकांत सनसनी

दिल्ली _गुरुग्राम रोड, द्वारका स्थित सुप्रसिद्ध एमबीएस लगून सिविल सोसायटी में नागपुर (महाराष्ट्र) के प्रख्यात युवा समाजसेवी एवं मानवाधिकार संरक्षण कार्यकर्ता श्री अरविंद कुमार रतूड़ी को दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु का प्रतिष्ठित सामाजिक सम्मान “पनियालर” प्रदान किया गया।
यह सम्मान तमिलनाडु की प्रमुख राजनीतिक पार्टी एआईएडीएमके से जुड़े युवा नेता एवं अखिल भारतीय मोटर मोर्चा (बीएमएम) के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमराजूलू पांड्याराजन द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें स्मृति चिन्ह, शाल, श्रीफल तथा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्रीमती जयललिता जी की जीवनगाथा पर आधारित तमिल पुस्तक भेंट की गई।

रतूड़ी को यह सम्मान उनकी लगभग 30 वर्षों से जारी निःस्वार्थ सामाजिक सेवाओं के लिए दिया गया। इनमें प्रमुख रूप से –
निःशुल्क, निष्पक्ष एवं सर्वधर्म सेवा,शिक्षा और स्वास्थ्य के व्यवसायीकरण के विरोध में जनहित याचिकाएं,पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण,भ्रूण हत्या, दहेज हत्या एवं गौ हत्या रोकने हेतु अभियान ,रक्तदान, नेत्रदान, देहदान एवं अंगदान को बढ़ावा,राष्ट्रीय मुद्दों पर जनजागरण अभियान
कोविड महामारी में दक्षिण भारत एवं नागपुर में फंसे नागरिकों की सकुशल घर वापसी में सहयोग

सम्मान ग्रहण करते हुए रतूड़ी ने कहा:
जनसेवा के लिए भाषा का नहीं, बल्कि मानवता और राष्ट्रधर्म का ज्ञान होना जरूरी है। मैं समाजसेवा किसी जाति, धर्म, पंथ, मजहब या भाषावाद को ध्यान में रखकर नहीं करता, बल्कि राष्ट्र और मानव धर्म सर्वोपरि मानकर करता हूं। भाषाएं बाधक नहीं होतीं, बल्कि दिलों और इंसानों को जोड़ती हैं। यह सम्मान मैं अपने स्वर्गीय माता-पिता और देशभर में प्राकृतिक आपदाओं में दिवंगत हुए लोगों को समर्पित करता हूं।”
इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्री केदारेश्वर उर्फ बर्फानी बाबा, आध्यात्मिक गुरु अभिषेक शर्मा, संघ व भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र सिंह, विजय वत्स, प्रवीण कुमार वर्मा, श्रीमती रजनी परमार सहित अनेक गणमान्य धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं।




