अयोध्या : उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बड़ी खबर सामने आयी है, जंहा महंत ने झाड़-फूंक के बहाने 20 साल की दलित लड़की से दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है की , महंत झाड़-फूंक करके प्रेम रोग दूर करता था। वही इसकी शिकायत पर महंत को पुलिस ने हिरासत में लिया है और परिवार की तहरीर पर दुष्कर्म के अलावा एससी-एसटी एक्ट, झाड़-फूंक के नाम पर धन लेने समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
बता दे की ,पीड़िता का दिल्ली में रहने वाले युवक के साथ अफेयर चल रहा था, जब यह बात लड़की के परिजनों को पता लगी तो उन्होंने प्यार का भूत उतारने के लिए पीड़िता को सिया बल्लभ कुंज नयाघाट के महंत हनुमानदास के पास ले जाने का सोचा। उसके परिजनों ने सुन रखा था कि ,महंत झाड़-फूंक करके प्रेम रोग को दूर करता है।
वही पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि महंत ने झाड़-फूंक के नाम पर लड़की से दुराचार किया। बता दे की बुधवार की शाम पांच बजे उन्हें बुलाया गया। माता-पिता को बाहर भेजकर महंत ने लड़की को कमरे में ले जा कर उससे दुष्कर्म किया। वहीं, महंत ने उसके परिजनों को यह कहा कि वे बाहर जाकर राम की पैड़ी में पैर लटकाकर प्रार्थना करें।
इधर झाड़ फूंक के बाद परिजन लड़की को घर लेकर गए तो वह बेहोश होकर गिर गई। फिर होश में आने के बाद पीड़िता ने अपने साथ बीती सारी घटना परिजनों को बताई। परिजनों ने अयोध्या पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। वही पुलिस ने घटना की जानकारी होते ही जांच शुरू कर दी । पुलिस ने आरोपी महंत हनुमान दास निवासी सिया बल्लभ कुंज नयाघाट को गिरफ्तार कर लिया है । वही पूछताछ व जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने महंत के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। फिलहाल मामले की कार्रवाई जारी है।




