लोधी समाज मनाएंगे “सेमरिया पंडरिया” में “20 मार्च को” राज्य स्तरीय बलिदान दिवस, बैठक संपन्न

* वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के स्मरण में 20 मार्च को मनाएंगे राज्य स्तरीय बलिदान दिवस, छत्तीसगढ़ लोधी समाज का बैठक ग्राम सिमरिया में संपन्न…

पंडरिया (कवर्धा) । लोधी समाज के प्रेरणास्रोत प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के स्मरण में 20 मार्च बलिदान दिवस को राज्य स्तरीय मनाने तय किया गया हैं। अमर शहीद वीरांगना अवंति बाई लोधी की साहस, त्याग, राष्ट्रभक्ति और सौर्य की प्रतीक हैं। उनके आदर्शों पर चलकर समाज और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

20 मार्च बलिदान दिवस को प्रदेशस्तरीय मनाने कार्य योजना की रूपरेखा ग्राम सेमरिया पंडरिया विधानसभा में प्रदेश पदाधिकारीयों के नेतृत्व में जिला अध्यक्षयों, सर्किल अध्यक्षयों, इकाई, पंचप्रधान एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में बैठक किया गया।

बैठक के पश्चात क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक माननीय भावना बोहरा जी से पंडरिया विधानसभा कार्यालय रणवीरपुर में सौजन्य मुलाकात कर माननीय प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा जी एवं प्रदेश एवं जिला पदाधिकारीयों से विभिन्न सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा उपरांत स्पष्ट किया गया कि 20 मार्च बलिदान दिवस को राज्य स्तरीय मनाने 22 मार्च दिन रविवार को ग्राम सेमरिया में मानना निश्चित किया गया, जहां पदाधिकारीयों एवं ग्रामीणों द्वारा स्थल का निरीक्षण कर और कार्यक्रम के लिए कार्य योजना तैयार कर कार्यों की जिम्मेदारी सौंप गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष माननीय घनश्याम वर्मा, महामंत्री कृष्ण कुमार सिंगौर, कोषाध्यक्ष विष्णु लोधी, संगठन मंत्री जीवन कौशिक, अंकेक्षक विमल पटेल एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंगौर, जिला अध्यक्ष संतोष कौशिक, जिला महासचिव संजू कौशिक, जयप्रकाश कौशिक उपाध्यक्ष, आजु राम कौशिक, पिलाराम कौशिक, रेखलाल कौशिक, रामफल कौशिक,श्रवण कौशिक, तेजशंकर जंघेल जिलाध्यक्ष, महासचिव दीपक जंघेल रायपुर, राघवेंद्र वर्मा, राजेश कौशिक, मनहरण कौशिक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, श्रीमती ज्योति जंघेल पंडरिया, कुमार कौशिक, अवध कौशिक सर्किल अध्यक्ष, साहेब सर्किल अध्यक्ष, बबलू राजपूत सर्किल अध्यक्ष मारो, रूपेश कौशिक युवा जिला अध्यक्ष, यशवंत कौशिक, धीरज कौशिक, सूर्य कौशिक, सुभाष कौशिक, विश्राम वर्मा, राजू सिंगौर सहित क्षेत्र के सामाजिक पदाधिकारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

बैठक पश्चात देर शाम उपस्थित सामाजिक जनों एवं ग्रामीणों ने होली मिलन मनाया सभी लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर मिठाई से मुंह मीठा कराकर हर्षोउल्लास के साथ रंगों का पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और परिवार व समाज की खुशहाली के लिए मिलकर रहने की संदेश दिया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।