भिलाई : रिसाली शिविर में 68 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों का हुआ पंजीयन

रिसाली शिविर में 68 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों का हुआ पंजीयन
*15 सितंबर 2026 को भीमराव अम्बेडकर भवन (बाजार चौक, धमधा) में शिविर का आयोजन

भिलाई : रिसाली शिविर में 68 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों का हुआ पंजीयनदुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) एवं इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ई.आई.एल.) भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) योजनान्तर्गत एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), रायपुर द्वारा दुर्ग जिले के दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय हेतु दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों हेतु मूल्यांकन / परीक्षण / चिन्हांकन शिविर का आयोजन न.पा.नि. रिसली/न.पा.प. अमलेश्वर/न.प. पाटन/न.प.उतई व जनपद पंचायत पाटन के समस्त ग्राम पंचायतों को सम्मिलित करते हुए स्थान नगर पालिक निगम रिसाली भिलाई, जिला दुर्ग में शिविर आयोजित किया गया।

यह भी पढ़े 👉: IG अजय कुमार यादव ने की दोषमुक्त मामलों की समीक्षा, विवेचना सुधारने पर दिया जोर!

यह भी पढ़े 👉: क्विज से दिल्ली तक पहुंचेगा दुर्ग का युवा टैलेंट, 23,248 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

यह भी पढ़े 👉: सेवा संकल्प अभियान के  तहत 17 सितम्बर को संभाग मुख्यालय दुर्ग में जलाएं जाएंगे सवा लाख “दीया”

आयोजित शिविर में कुल 68 दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन किया गया जिसमें से दिव्यांगजनों हेतु निम्न सामाग्री जैसे-मोटराईज्ड ट्रायसायकल, ट्रायसायकल, बैसाखी, व्हील चेयर, तथा वरिष्ठजनों हेतु श्रवण यंत्र, कमोड चेयर आदि उपकरणों को सहित कुल-187 सामाग्रियों के लिए चिन्हांकित किया गया।

उक्त अवसर पर श्रीमती मोनिका वर्मा आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली तथा वार्ड पार्षदगण श्री शैलेन्द्र कुमार साहू, सीमा साहू, माया यादव, सारिका साहू, सरिता देवांगन, श्री.ए.पी. गौतम, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग दुर्ग, एलिम्को रायपुर के चिकित्सकीय दल एवं नगर पालिक निगम रिसली के कर्मचारी एवं समाज कल्याण विभाग व जनपद पंचायत पाटन के कर्मचारी उपस्थित रहें। इसी तरह 15 सितंबर 2026 को भीमराव अम्बेडकर भवन (बाजार चौक, धमधा) में शिविर लगेगा, जिसमें नगर पालिका परिषद कुम्हारी, जामुल, अहिवारा, नगर पंचायत धमधा एवं जनपद पंचायत धमधा के समस्त ग्राम पंचायत शामिल होंगे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।